Header Banner

चौथी मेवाड़ कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिविना को सिल्वर मेडल

BY — July 7, 2026

उदयपुर। चौथी मेवाड़ कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शिविना जैन ने रजत पदक जीत कर गौरवान्वित किया गया है। उदयपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में 5 साल की शिविना जैन जो डीपीएस एलकेजी की छात्रा है ने कुमिते कैटेगरी में सिल्वर मेडल (दूसरा स्थान) जीता है। देशभर भर से आए प्रतियोगियों में उदयपुर की छोटी सी बच्ची द्वारा दूसरा स्थान प्राप्त करना सभी के लिए गर्व की बात है।

कोच महेश सोनवाल ने बताया कि कराटे के क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं होता है । इस खेल में इंजरी का डर रहता है और जोखिम भी काफी होता है ऐसे में छोटे बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन करना सभी के लिए एक प्रेरणा की बात है। 4जी मेवाड़ कप कराटे नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शिविना जैन ने कुमिते प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करके अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया है। उन्होंने शिविना को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे आने वाली प्रयोगिताओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.