Header Banner

राज्यस्तरीय कराटे में शिविना ने जीता स्वर्ण पदक

BY — August 18, 2026

उदयपुर। उदयपुर की नन्हीं प्रतिभा ने कराटे चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम रोषन किया है। शिविना जैन (डीपीएस उदयपुर) ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय 5वीं महाराणा प्रताप कराटे चेम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में किया गया था जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान शिविना ने 5 वर्ष आयु वर्ग के कुमिते टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। बेहद कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उतरते हुए शिविना ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और जोश के साथ मुकाबला किया। उन्होंने अपनी बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और मजबूत खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शिविना की यह उपलब्धि को उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और कराटे के प्रति लगन का परिणाम है। कम उम्र में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करना उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की बुनियाद है। उनकी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय, शिक्षकों एवं सहपाठियों में खुशी का माहौल है।
शिविना वर्तमान में कोच महेश सोमवाल के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके प्रशिक्षक महेश सोमवाल के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन ने शिविना की तकनीकी क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.