Header Banner

जीप पलटने से 12 लोग घायल

BY — May 21, 2012

उदयपुर। उदयपुर जिले के समीप स्थित कोटड़ा गाँव से कोल्यारी अपनी नई पुत्र-वधु का आना करने जा रहे एक ही परिवार के 12 लोग आज सुबह आमलेटा घाटे में जीप पलटने से घायल हो गए, जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्यारी निवासी हनीफ अपने परिजनों के साथ आज सुबह जीप से अपनी पत्नि को लेने जा रहा था रास्ते में आमलेटा घाटे के यहाँ जीप के ब्रेक फेल हो जाने से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससें जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों को झाडोंल के एक अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उदयपुर के महाराणा भोपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया हैं। हादसे में वाहन चालक फखरूद्ीन मोहम्मद, नसीम बानों एवं जहीरा बीबी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply