Header Banner

बस की चपेट से वृद्धा की मृत्यु

BY — August 29, 2011

उदयपुर. शहर के हिरन मगरी इलाके में सोमवार सुबह एक स्कूल बस ने एक वृद्धा को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. क्षेत्रवासियों ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया. पुलिस ने समझाइश कर मार्ग खुलवाया. जानकारी के अनुसार सवीना निवासी लक्ष्मी लौहार दूध लेने डेयरी पर गई थी. वापस आते समय बच्चों को लेकर स्कूल जा रही सेंट एंथोनी स्कूल का बस ने उसको अपनी चपेट में ले लिया. बस चालक तेज गति से बस भगा ले गया. आधे घंटे जाम रहने के बाद पुलिस जाब्ता पहुंचा.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply