Header Banner

२२ वर्षों बाद उदयपुर का दिलीप भारतीय वॉलीबाल टीम में

BY — September 19, 2011

दिलीप खोईवाल एशियन वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए इरान रवाना

उदयपुर. उदयपुर के प्रतिभावान खिलाडी दिलीप खोईवाल का सीनियर भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ. खोईवाल सीनियर वॉलीबाल की भारतीय टीम के साथ सोमवार को ईरान रवाना हो गये. जिला खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया कि इससे पूर्व उदयपुर के रितेश त्रिवेदी का वर्ष 1989 में चयन हुआ था. 22 वर्षो बाद उदयपुर को पुन: यह गौरव प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वॉलीबॉल प्रशिक्षक अशोक चौधरी से गहन प्रशिण प्रात किया है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply