Header Banner

कैम्पस इन्टरव्यू में 10 छात्रों का चयन

BY — December 6, 2012

सुविवि का विज्ञान महाविद्यालय

Udaipur. मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्व विद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय में व्यावसायिक प्रक्रिया एवं तकनीकी प्रबंधन में विख्यात कम्पनी जेनपेक्ट एवं दिल्ली स्थित प्लेसमेंट एजेन्सी के केम्पस साक्षात्कार में 10 छात्रों को ऑफर लैटर दिए गए।

साक्षात्कार हेतु सितम्बर में एस्पारिंग माइंड द्वारा विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित एम. केट. परीक्षा में उत्तीमर्ण छात्रों में से जेनपेक्ट द्वारा चयनित बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं एम. एससी. अंतिम वर्ष के 100 से अधिक विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार के पश्चा.त् 10 से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो० महीप भटनागर एवं समन्वयक प्रो० कनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकानाएं की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply