Header Banner

अब भाजयुमो कार्यकर्ता वार्डों की ओर

BY — July 19, 2013

भाजयुमो मुखर्जी मण्डल की तैयारी बैठक

kamal-logoUdaipur. भाजयुमो शहर जिला के आह्वान पर चलो वार्डो की ओर अभियान के तहत भाजयुमो मुखर्जी मण्डल की तैयारी बैठक ब्रह्मपुरी में हुई। अभियान के तहत 21 जुलाई को दोपहर 11 से 1 बजे के बीच मण्डल के 9 वार्डों में एक साथ वार्ड बैठकें होगी।

इसमें भाजयुमो शहर जिला से पर्यवेक्षक आयेगे तथा वार्डो के गठन संबंधी वस्तुस्थिति का जायजा लेकर शहर जिला को रिपोर्ट करेंगे। मण्डल महामंत्री सुनील व्यास ने बताया कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल तथा भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कार्यकर्ताओं से वार्ड की बैठको में अधिक से अधिक युवाओं को जोडने का आह्वान किया तथा मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत ने सभी वार्डो की सुव्यवस्थित बैठके आयेाजित कराने हेतु मण्डल के प्रत्येक वार्ड हेतु एक-एक मण्डल पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी। बैठक को मण्डल महामंत्री, भाजपा मण्डल महामंत्री विष्णु प्रजापत, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली, मण्डल प्रभारी इरशाद चैनवाला आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में प्रिन्स कुमावत, संदीप कंठालिया, सादिक मोहम्मद, लोकराजसिंह, हरीश साहू, भगवती चोहान, मुकेश चन्देरिया, निशांत बागडी, आशीष शर्मा, मोहित सनाढ्य आदि मण्डल पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिन्स कुमावत ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply