Header Banner

दस हजार नए सदस्य बनाएगा युवा मोर्चा

BY — September 8, 2013

कटारिया ने किया सदस्यता अभियान का आगाज

080901Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर आयोजित युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान के अन्तर्गत भाजयुमो शहर जिला उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने पटेल सर्कल स्थित भाजपा सुन्दरसिंह भण्डारी कार्यालय में राजस्थान विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में सदस्यता अभियान का आगाज किया।

उपाध्यक्ष मयंक कोठारी ने बताया कि कटारिया ने के. के. धाबाई को भाजयुमो की सदस्यता दिलाई एवं संगठन की रीति-नीति अनुशासन, निष्ठा से भाजपा में कार्य करने की शपथ दिलाई। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। शास्त्री ने कहा कि शहर में दस हजार नये युवाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे एक माह में अर्जित किया जाएगा। अभियान में युवा डॉक्टर, युवा इंजीनियर, युवा प्रोफेसर, युवा उद्यमी इत्यादि को अभियान से जोड़ा जायेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजपाल सिंह राठौड़, जयेश चम्पावत, जिला महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, नरेश वैष्णव, भाजपा जिलामंत्री फूलसिंह मीणा, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष लवदेव बागड़ी थे। इस अवसर पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, मोहन गुर्जर, सुनील व्यास इत्यादि उपस्थित थे।

 

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply