Header Banner

‘रन उदयपुर रन’ मिनी मैराथन 15 को

BY — September 13, 2013

राउण्ड टेबल इण्डिया का आयोजन : हर वर्ष कराते हैं कार हंट, इस बार मिनी मैराथन

130910udaipur. राउण्ड टेबल इण्डिया की ओर से रविवार प्रात: 7 बजे पहली बार एक मिनी मेराथन प्रतियोगिता ‘रन उदयपुर रन-2013’ का आयोजन किया जा रहा है। फण्ड रेजिंग हेतु पांच वर्गो में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रूपयें के पुरूस्कार प्रदान किए जाऐंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन से होने वाली आय से जरूरतमंदो की सेवा हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन दीपक भंसाली ने प्रेस वार्ता में बताया कि फतहसागर ओवरफ्लो से प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी जो मुंबईया बाजार, सिंघल चौराहा, महाकालेश्वर चौराहा, रानी रोड़ होती हुई देवाली छोर पर सम्पन्न होगी। लगभग साढ़े आठ किलोमीटर की यह मिनी मेराथन प्रतियोगिता 14-18 वर्ष के बालक-बालिकाओं,19 से 40 वर्ष के युवक-युवतियों तथा 41 वर्ष अधिक उम्र के महिला-पुरूषों के लिए आयोजित की जा रही है।
सचिव प्रशांत न्याती ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को आयोजकों की ओर से टी-शर्ट प्रदान किये जाऐंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। वरिष्ठ सदस्य एंव पूर्व चेयरमेन गौतम हिंगड़ ने बताया कि क्लब द्वारा पूर्व प्रतिवर्ष टे्रजर हंट कार रैली का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष कुछ हटकर नया करने की सोच ने इस प्रतियोगिता के आयोजन की सोच पैदा की। उन्होनें बताया कि क्लब ने अपने राष्ट्रीय एजेण्डा स्वतंत्रता के जरीये शिक्षा के तहत अब तक अनेक जनहित के सेवा कार्यो किये जिसमें मुख्य रूप से उदयपुर में बडग़ांव स्थित विद्यानिकेतन स्कूल में 20 लाख रूपयें की लागत से 6 कक्षाकक्ष, पानी की पर्याप्त सुविधा एंव बाथरूम बनवाकर विद्यार्थियों को अब तक हो रही परेशानियों से निजात दिलानें में सफलता हासिल की।  इस अवसर पर नितिन गट्टानी, कुशाग्र हिंगड़, पंकज दुगड़,उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन सिद्धार्थ सिंघवी, सौरभ गांधी, ऋषभ वर्डिया, सलिल दढ्ढा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply