Header Banner

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जूलूस-ए-मोहम्मदी

BY — January 14, 2014

140120उदयपुर। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य  में ईद मिलादुन्नबी पर शहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने व्यापार बंद रखे और जुलूस में शामिल हुए।

140119आयड़, सवीना, खांजीपीर आदि क्षेत्रों से आने वाले जुलूस एक एक करके मुखर्जी चौक पहुंचे। जोहर की नमाज के बाद करीब 2 बजे मुखर्जी चौक से जुलूस रवाना हुआ जो बड़ा बाजार, घंटाघर, हरवेनजी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावटवाड़ी, नई पुलिया, अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, राडाजी चौराहा होते हुए ब्रह्मपोल स्थित दरगाह पहुंचा जहां बडे़ मौलाना की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। इस दौरान शहर भर के मुस्लिम समुदाय के मोहल्लों में भव्य  रोशनी की गई। गुब्बारे लगाए गए।

140121140126

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply