Header Banner

पूर्व विदेश सचिव पद्मभूषण जगत मेहता का निधन

BY — March 6, 2014

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
वसुंधरा ने जताया शोक

060304उदयपुर। पूर्व विदेश सचिव एवं पद्मभूषण जगत एस. मेहता का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उदयपुर में किया जाएगा। उनके दो पुत्र अमेरिका में हैं।
17 जुलाई 1922 को उदयपुर में जन्मे मेहता ने 1947 से 1980 तक भारतीय विदेश सेवा में विदेश सचिव (1976-79) सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का सम्पादन भी किया। साथ ही कई महत्वपूर्ण जर्नल्स भी लिखे। मेहता ने सेवा मंदिर के अध्यक्ष एवं विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का भी लम्बे समय तक दायित्व निभाया।
वे वर्तमान में उदयपुर में कई स्वैच्छिक संगठनों से जुडे़ हुए थे। मेहता को 2002 में पद्मभूषण से नवाजा गया। उन्होंने यूएसए, यूके, मलेशिया, भारत, जापान,दक्षिण कोरिया एवं कनाडा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। उन्होंने उदयपुर की झीलों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने एवं झील सुरक्षा प्राधिकरण के गठन में भी अहम भूमिका निभाई। मेहता अपने पीछे एक पुत्री विजया तथा तीन पुत्रों विक्रम मेहता, अजय मेहता व उदय मेहता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
वसुंधरा ने जताया शोक
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजे ने शोक संदेश में कहा कि मेहता ने भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए विभिन्न देशों से अच्छे संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के साथ ही भारतीय नौसेना में भी सेवाएं दीं। उनका यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply