Header Banner

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

BY — March 13, 2014

130305फतहनगर। ईंटाली के सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय में उमंग 2014 के तहत वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, राजस्थानी एंव संस्कारमय लघु नाटिकाएं बाल विवाह आदि की रोचक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर बच्चो को पुरस्कार भी वितरण किए गए।

जिसकी अध्यक्षता सरपंच कालूलाल जणवा ने की जबकि मुख्य अतिथि सहकारी समिति अध्यक्ष उंकारलाल जणवा थे। पंचायत समिति सदस्य दलीचंद जणवा व उपसरपंच देवीलाल मेनारिया बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल थे। अतिथियों का स्वागत संस्था के नरेश चन्द्र आमेटा द्वारा किया गया। संचालन दिनेशचन्द्र आमेटा व गोपाल पुजारी ने किया जबकि आभार विद्यालय की व्यवस्थापिका मोनिका पुजारी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply