Header Banner

मुंहबोली बहन से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

BY — July 26, 2014

प्रसादी के नाम पर साथ ले गया था

260704उदयपुर। भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपी भाई को शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार भूतपुरा निवासी व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव में रहने वाला आरोपी गणेश पुत्र बाबूलाल कीर ने उसकी 18 वर्षीया पुत्री को मुंहबोली बहन बना रखा है। गत 22 जून को आरोपी ने उसे प्रसादी के बारे में बताया और उसे साथ ले जाने की बात कही। आरोपी रात साढ़े आठ बजे गणेश, देवारी गांव के साढ़े सत्रह साल के अपचारी बालक के साथ बाइक बैठाकर मोड़ी गांव के पास स्थित स्कूल में ले गया जहां आवासीय प्लानिंग के निर्माणाधीन मकान में आरोपी गणेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वहां से भाग गया। 27 जून को खेरोदा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर गणेश को गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply