Header Banner

हादसे में किशोर की मौत

BY — August 30, 2014

टीड़ी थाना क्षेत्र के दो दिन पूर्व हुआ था हादसा

Police_capउदयपुर। शहर के पास गुरुवार को टीड़ी थाना क्षेत्र के पडूणा गांव के पास एक स्कूली बच्चों से भरी टाटा सूमो की सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के दो दिन बाद उसमें घायल हुए पडूणा फला टीडी निवासी शिवलाल (16) पुत्र भगवानलाल मीणा की कल देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आज परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम करवा कर सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर को पडूणा गांव से टाटा सूमो में लगभग 25 बच्चे टीड़ी की ओर आ रहे थे। उसी दौरान पडूणा गांव के पास ही सामने से आ रही एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में टाटा सूमो सडक़ से उतरकर पास के एक खड्डे में जा गिरी। हादसे में युवककी मौत हो गई और 18 बच्चे घायल हो गए। इनमें कल रात शिवलाल की भी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को टीड़ी पुलिस ने जब्त कर लिए। उनके वाहन चालक और स्वामियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply