हास्य कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र शर्मा आएंगे

BY — November 10, 2014

राजस्थान विद्यापीठ का आयोजन 14 को श्रमजीवी में

101103उदयपुर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कम्प्यूटर एण्ड आईटी विभाग की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन शुक्रवार शाम 8 बजे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्था के टाऊनहॉल स्थित माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के बरेलिया सभागार में होगा।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के जाने-माने हास्य एवं व्यंग्य कवि व पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा नई दिल्ली, ममता शर्मा आगरा, सुधीर भोला जबलपुर, योगन्द्र शर्मा भीलवाड़ा व लाफ्टर लक्ष्मण नेपाली काठमांडू प्रस्तुतियां देंगे। निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि कवि सम्मेलन के सूत्रधार व संचालक राव अजातशत्रु होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply