Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक को गोल्ड एक्‍सीलेंस अवार्ड

BY — December 15, 2014

हिन्दुस्तान जिंक की चन्देरिया ईकाई को इण्डियन मैन्यूफैक्रिंग एक्सलेन्सी अवार्ड

151201हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई चन्देरिया लेड-जिंक स्मेल्टर को फ्रॉस्ट सुलिवन एण्ड टाइम्स ग्रुप ने गोल्ड एक्सलेन्स – इण्डियन मैन्यूफेक्रिंग एक्सलेन्सी अवार्ड-2014 से पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार हाल ही में होटल ट्राइडेन्ट मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में धातु क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक धातु क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी है।

यह पुरस्कार कंपनी की ओर से ईकाई के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुण्डू, पारदा सारधी, पी. योगानन्द एवं चेतन छीपा ने ग्रहण किया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कोर्पोरेट कम्यूनिकेषन श्री पवन कौषिक ने कहा कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर ईकाई द्वारा धातु क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावारण हेतु उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply