एटीएम लूट के आरोपियों के चित्र जारी

BY — January 15, 2015

उचित इनाम की घोषणा

150111उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में आज अलसुबह सेक्टार 4 स्थित एसबीबीजे के एटीएम को सरिये और सब्बयल से तोड़ने का प्रयास किया। सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे कैद हुए हैं जिनके पुलिस ने चित्र भी जारी किए हैं। दोनों ने दस्ताुने पहने हैं और मुंह ढका है।

150110जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 मुख्य सड़क स्थित एसबीबीजे बैंक के नीचे की तरफ लगे एटीएम पर दो अज्ञात अभियुक्तों ने चोरी की नीयत से एटीएम को सरिये व सब्बल से तोड़ने का प्रयास किया। घटना पर प्रकरण सख्ंया 28/15 धारा 380,511 भा.द.स. थाना हिरणमगरी में दर्ज किया गया। अभियुक्तों में एक व्यक्ति थोडा़ मोटा उम्र 30 से 40 वर्ष व अन्य पतला दुबला होकर उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों के सम्बंध में किसी भी प्रकार की सूचना देने पर उचित इनाम की घोषणा की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply