युवक की चाकू मार हत्या

BY — November 24, 2015

जमीन विवाद का था मामला

241103उदयपुर। गोवर्धनविलास में चार युवकों ने जमीन विवाद के चलते एक युवक की चाकूओं से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद एक आरोपी ने थाने में जाकर आत्मसमपर्ण कर दिया।

जानकारी के अनुसार सवीना निवासी अहमद उर्फ घोड़ा मंगलवार दोपहर को अपने मामा के घर पर जाने के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर अमान खां निवासी अमल का कांटा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और उसे रोका। अहमद ने अमान से एक भूखण्ड खरीदा था। जिसमें लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बातचीत करने के दौरान ही दोनों में विवाद हो गया और अमान ने अपने पास मौजूद चाकू से अहमद पर हमला कर दिया। चाकूओं के एक के बाद एक वार करने से अहमद वहीं पर गिर पड़ा। लोग तत्काल गंभीर रूप से घायल अहमद को एम.बी. चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर अत्यधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में अहमद की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी गोवर्धनविलास महिपालसिंह मय जाब्ते के पहुंचे। डिप्टी गिर्वा रानू शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हनुमान प्रसाद मीणा सहित शहर के थानों का जाब्ता मुर्दाघर में आया। हत्या के बाद आरोपी अमान सूरजपोल थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। शेष फरार तीन ओर आरोपियेां की तलाश में छापामार कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक अहमद पूर्व में एक महिला रूबिना नाज द्वारा शहर के व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने में साथी था। जिसमें मामला दर्ज होने के बाद अहमद की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके साथ ही मृतक पूर्व में एक पिस्टल रखने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply