Header Banner

भीष्म साहनी का साहित्यिक अवदान विषयक संगोष्ठी 26 को

BY — February 22, 2016

Seminar-1उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा 26 फरवरी शुक्रवार को भीष्म साहनी का साहित्यिक अवदान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि भीष्म साहनी का कहानी साहित्य, उपन्यास साहित्य, नाटक साहित्य, प्रवास के अनुभव और भीष्म जी का साहित्य, भीष्म साहित्य की कहानियों में आमजन का जीवन संघर्ष, भीष्म साहनी की कहानियों में मध्यवर्गीय जीवन, भीष्म साहनी के उपन्यासों का सांस्कृतिक परिदृश्य, साहनी की रचनाओं में विभाजन की त्रासदी, साम्प्रदायिकता और भीष्मजी का साहित्य, भीष्म साहनी का कथा साहित्य और भारतीय समाज के भीतरी तनाव, भीष्म साहनी के साहित्य का भाषा एवं शैलीगत वैशिष्ट्य विषय पर मंथन होगा।
यहां से आएंगे प्रतिभागी : आयोजन सचिव प्रो. मलय पानेरी ने बताया कि संगोष्ठी में मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मुम्बई, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीगढ़ से करीब 150 से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply