Header Banner

शिवरात्रि के उपलक्ष्‍य में धूमधाम से निकली शोभायात्रा

BY — March 6, 2016

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी सहित कई संगठन हुए शामिल

060312उदयपुर। शिव दल मेवाड़ के तत्वावधान में परम पिता परमेश्वर एकलिंगनाथ की शोभायात्रा रविवार सुबह 11.15 बजे टाउन हॉल से आरंभ हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गंतव्य  पर पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं ने काउंटर लगाए जिन पर संतरे, आइसक्रीम, शीतल पेय वितरित किए गए।

060309060310060311060313इससे पूर्व राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेक्टर 3 में स्वागत वाटिका पर 9.30 बजे एकत्रित हुए। महिला मोर्चा अध्‍यक्ष जयश्री चारण, भूपेश जोशी आदि के नेतृत्‍व में सभी कार्यकर्ता वाहन रैली से ठोकर चौराहा, आयड़ पुलिया, दुर्गा नर्सरी सूरजपोल होते हुए मुख्यय शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी भक्तों ने परम पिता परमेश्वर श्री एकलिंगनाथजी का आशीर्वाद लिया जिसमें सभी भक्तों ने हर-हर महादेव, जय- जय श्री राम, बम बम भोले एवं राष्ट्रंभक्त के नारे लगाते हुए उत्साहह बढ़ाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply