Header Banner

किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

BY — June 9, 2016

kidnapउदयपुर। सराड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ मेहमान गई एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ईंटाली सेमारी निवासी एक व्यक्ति ने गोपालपुरा डूंगरपुर निवासी ऋतिक पुत्र राजू मीणा, इसके भाई आलिग मीणा और पिता राजू मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री सल्लाड़ा में मेहमान गई थी। जहां से आरोपी उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। इस पर परिजनों ने पता किया तो आरोपियों के घर पर उसकी पुत्री का होना सामने आया। जिस पर इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply