आपसी विवाद में चाकुओं से हमला

BY — June 29, 2016

disputeउदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चार युवकों के खिलाफ आपसी विवाद में चाकूओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार नागानगरी निवासी ईमरान खान ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने एक साथी नईम अहमद के साथ बाईक पर सवार होकर चेतक की ओर जा रहा था। इसी दौरान टैक्सी स्टेण्ड के पास में महावतवाड़ी निवासी राहिल, जमेशद, इमरान और सोहेल दोनों को रोका और राहिल ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू नईम के गर्दन पर लगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। नईम को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply