इको-फ्रेंडली बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन पर प्रोजेक्ट स्पर्धा

BY — May 15, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के सिविल इंजिनीयरिंग विभाग की ओर से इको-फ्रेंडली बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी में इको-फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन करने, धरती को प्रदूषण से बचाने तथा प्रकृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य की पूर्ति में ग्रीन बिल्डिंग डेवलपमेंट का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है| संस्थान पर्यावरण हितैषी निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने विश्व में बढ़ रहे प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली स्ट्रक्चर बनाने को प्रमुखता दी। सिविल संकाय अध्यक्ष केतकी मूंदड़ा तथा संकाय के सभी सहायक आचार्यों के मार्गदर्शन में अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रकृति, पर्यावरण और प्रगतिशील वास्तुशास्त्र के बीच संतुलन रखते हुए विविध संरचनाएं एवं प्रतिकृतियां बनाई|  सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट इन ग्रीन बिल्डिंग, बहुमंज़िला ग्रीन बिल्डिंग, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भवन में सौर ऊर्जा के उपयोग, नैसर्गिक वेंटिलेशन का उपयोग तथा 25 मंज़िला इस्पात निर्मित बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स उल्लेखनीय रहे। पेसिफिक विश्वविद्यालय के लिए 128 लोगों की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम डिज़ाइन किया गया| निकट भविष्य में भी विश्वविद्यालय द्वारा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट में ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित और भी प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply