पेसिफिक के दो विद्यार्थियों का हेबिलेब्स सॉफ्टवेयर्स में चयन

BY — August 30, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर इंजीनियरिंग संकाय के दो छात्रों मनन गौर तथा मोहम्मद रमज़ान का चयन बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी हेबिलेब्स लिमिटेड में हुआ।

छात्रों ने यह सफलता इंटरव्यू के विभिन्न चरणों प्रोग्रामिंग टेस्ट, टेक्निकल एवं एचआर इंटरव्यू आदि को सफलता पूर्वक पूर्ण कर प्राप्त की| हेबिलेब्स के सी ई ओ अंकित धीर इस मौके पर उपस्थित थे। हेबिलेब्स वेब तथा मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा ऑटोमेशन टेस्टिंग आदि के क्षेत्रों में अग्रणी कम्पनी है। संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्रों को ट्रेनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कम्पनी के जयपुर स्थित कैंपस में 3 लाख प्रतिवर्ष के शुरुआती पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply