• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

You might also like

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home News

छह शब्द सेवर्स का ध्यान रखें वरिष्ठ नागरिकः शर्मा

admin by admin
October 2, 2017
in News
0
80
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन

उदयपुर। सुविवि के कुलपति प्रो जेपी शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने जीवन में इन छह शब्दों सेवर्स का ध्यान रखना चाहिए। अगर इनका ध्यान रख लिया तो कभी परेशान नही होना पड़ेगा।

वे वरिष्ठ नागरिक परिषद और एमपीयूएटी की पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी के साझे में वरिष्ठ नागरिकों की जीवन शैली रू विकल और चुनौतियां विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीपी शर्मा एवं समाजसेवी किरणमल सावनसुखा थे।
सुविवि कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि सबसे पहले सुबह उठकर साइलेन्स (मौन रहकर योग, प्राणायाम करें, खुद की क्या उपादेयता है पर विचार करें) का उपयोग करें। दुसरा शब्द ए से अफर्मेशन यानी सकारात्मक सोच रखें। तीसरा वी से विज्यूअलाइजेशन यानी बच्चों से संपर्क रखें। बच्चंे आपको कभी बूढा नही होने देंगे। चौथा ई से एज्युकेशन,यह निरंतर प्रक्रिया है। ज्ञान में हमेशा वृद्धि करते रहना चाहिए। पांचवा आर से रीडिंग यानी जो पढ़ते हैं उनके संपर्क में रहें, खुद भी पढ़ते रहें। दो घंटे भी दिन में पढ़ा तो कभी बोरियत नही होगी। एस यानी स्क्राइब, जो पढ़ें, लिखते रहें। युवाओं, बच्चों से बांटे। ऐसा कोई विषय नही रहा जो छूट गया हो।
उन्होेंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक जागरूक हैं, सामाजिक सरोकारों के साथ जिंदा रहते हैं कि उन्हें वरिष्ठ कहना ही बेमानी है। परिषद निस्संदेह सभी बिंदुओं का समावेश कर ऐसी परियोजना तैयार करेंगे कि समाज को री इवेंट करने में सहयोगी होगी।
अध्यक्षता करते हुए एमपीयूएटी के कुलपति प्रो उमाशंकर शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री का स्मरण करते हुए हर्ष है कि आज वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। अध्यात्म, योग, दर्शन, ध्यान के विषयों को इस संगोष्ठी में शामिल किया गया है। सभी उद्देश्य पूरे होंगे। वृद्धावस्था पुण्यार्जन के लिए होती है। हमारा सामाजिक दायित्व भी है। हम जो भी उनके लिए कर सकें, निश्चित रूप से करें।
विशिष्ट अतिथि पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रो प्रेसिडेंट प्रो बीपी शर्मा ने कहा कि ज्ञान के आधार पर देश को दिशा देने का दायित्व सभी वरिष्ठ नागरिकों का है। कभी नही सोचें कि हम करुणा के पात्र हैं। दिशा निर्धारण में अक्षम हैं, ये विचार कभी नही आना चाहिए। आयु व्यक्ति के सामाजिक जीवन में कभी बाधक नही बन सकती। यामिनी मजूमदार 68 वर्ष की आयु में विधवा हो गयी। मकान गिरवी रखकर ड्राई क्लीन का व्यवसाय किया। आज वे 86 वर्ष की हैं। 45 कर्मचारियों को काम दे रखा है। किरण शॉ ने 10000 रुपये से व्यवसाय शुरू किया। दुनिया की सबसे बड़ी बायो फार्मास्युटिकल कंपनी में उनका नाम आता है। जीवन की किसी भी अवस्था में कोई भी कमजोर नही होता। देश में ऊंच नीच का भेदभाव बहुत ज्यादा घर कर गया है। शुद्र कहाँ से आया है। अपनी मेहनत से मूल्यवान वस्तुओं का उत्पादन करने वाला शुद्र है। अपेन आप को सेवानिवृत्त कभी न मानें। काम करते रहें। 80 के दशक में पहले भारत में इंटरकास्ट मैरिज नही होती थी। अपने जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए। देश, परिवार के लोए उपयोगी कैसे बन सकें, यह सोचना चाहिए। प्रतिदिन एक चुनौती के रूप में लेना चाहिए। आज व्हाइट कॉलर जॉब्स में सिक्युरिटी नही रह गयी है। 800 विश्वविद्यालयों में 80 प्रतिशत गेस्ट फैकल्टी हैं। पीढ़ी अंतराल आ रहा है उसे कैसे पातेंगे, इस पर सोचने की जरूरत है। अमेरिका में प्रति 30 में से 9 बच्चे ही माता पिता के साथ रहते हैं। आने वाली पीढ़ी कैसी होगी, इसका अंदाजा आज के बच्चों को देखकर लगाया जा सकता है। परिवार हमारी अमूल्य निधि है। सुख का आधार परिवार है। आज के टीवी सीरियल्स के डायलॉग्स भी उसी तरह से लिखे जाते हैं कि वो बच्चों में प्रतिरोध, उपहास का भाव पैदा कर रहे हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि परिवार समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं, ये काम सिर्फ हम ही कर सकते हैं और कोई नही।
टीएन दक ने संगोष्ठी में प्राप्त सभी पत्रों की जानकारी देते हुए अनुशंसा की। संगोष्ठी के आधार पर डॉक्यूमेंट बनाया गया है। समारोह में किरणमल सावनसुखा, रणजीतसिंह सोजतिया, प्रेमप्यारी भटनागर, केरणसिंह नलवाया, पुरुषोत्तमलाल रूंगटा, फतहलाल नागोरी, शशिकुमार शर्मा, लक्ष्मणदास बजाज, परशुराम, लोके ड्रेसिंग मेहता, ओपी सिंघल, भोपालसिंह कोठारी, प्रकाश कंठालिया, सुमतिप्रकाश जैन, हीरालाल कटारिया, कुलदीप पारीख का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एलएल धाकड़ ने किया। आभार परिषद सचिव केएस नलवाया ने व्यक्त किया।
स्मारिका का हुआ विमोचन- आयोजकों द्वारा बहुपृष्ठीय रंगीन प्रकाशित स्मारिका का अतिथियों ने विमोचन किया।
इससे पूर्व आज तकनीकी सत्रों में प्रख्यात लेखक एवं पत्रकार नईदिल्ली के फारूख अर्गली ने कहा कि इस्लाम और सूफी दर्शन में जीवन शैली को जानने से पूर्व इस्लाम धर्म का थोड़ा परिचय आवश्यक है क्योंकि सूफी दर्शन वस्तुतः इस्माली अध्यात्म का ही स्वरूप है। इस्लाम बड़ी तीव्रता से फैला। इसका कारण वह क्रंातिकारी संदेश था जिसमें उंच-नीच,गोरे-काले, अमीर-गरीब सभी मनुष्य एक समान थे। इस्लामी विधान में कोई मनुष्य केवल अपने सद्कर्मो ,सत्य,प्रेम,न्याय एवं अल्लाह के बन्दों की सेवा के आधार पर आदर और सम्मान का पात्र माना गया है।
मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी चौहान ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी सामाजिक सम्पदा है न कि भार। जिसे सहेज कर रखा जाना चाहिये। मानव शारीरिक और मानसिक रूप से तथा भावनात्मक धरोहर के रूप में समाज में क्रियाशील है। वरिष्ठजन भी जीवन अवधि के विभिन्न पड़ावों में सतत चलने वाली क्रिया-प्रतिक्रिया है, जिनमें संवेदनशीलता प्रत्यशात्मकता एवं भावात्मकता निरन्तर चलती रहती है।
एमएलएसयू के दर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एस.आर.व्यास ने कहा कि जैन एवं बौद्ध दर्शन यह मानते है कि जीवन अनुभवेय है न कि प्राप्ततेय। इसलिये जीवन में होने वाली समस्त उपलब्धियां लक्ष्य नहीं अपितु अनुभव को विस्तार देने के साधन मात्र है। अणुव्रत प्रवक्ता महेन्द्र कर्णावट ने कहा कि संयम एवं आत्मकल्याण का मार्ग महाव्रत एवं अणुव्रत है। आध्यात्मिकता की व्याख्या के अनुसार जातिवाद,मानव की एकता को छिन्न-भिन्न करता है तथा हीनता-अहं को बढ़ाता है। भोगवाद ने प्रकृति प्रदत्त संसाधनों को घटाया है तो नई बीमारियों को जन्म दिया है।
शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में योग व ध्यान का योगदान बहुत आवश्यक है। मानसिक तनावों से जर्जर होता वर्तमान का मनुष्य संतोया व आनन्द की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। अंतिम दिन संगोष्ठी को अशोक आर्य, भंवर सेठ,डॉ. एल.के.भटनागर,डॉ. शोभालाल औदिच्य, डॉ, एस.के.वर्मा,कैलाश बिहारी वाजपेयी, डॉ. के.एल.कोठारी,डॉ. राकेश दशेारा, सीए.गजेन्द्र कुमार बोहरा, डॉ. रेणु रघुवीर, डॉ. अमृतलाल तापड़िया, भंवरलाल व्यास, प्रो. डॉ. बी.पी.भटनागर, चोसरलाल कच्छारा,डॉ. आई.एल.जैन, डा.ॅ पल्लव भटनागर,डॉ. के.पी.व्यास,,वैद्य रामपाल सेामानी,डॉ. ए.के.संचेती, डॉ. जेनेन्द्र जोशी, आर.के.चतुर,एन.एस.खमेसरा,डॉ. नरेश भार्गव,प्रफुल्ल नागर,डॉ. पी.सी.कंठालिया ने अपने विचार रखें। इससे प्रसार शिक्षा निदेशालय के पूर्व निदेशक संगोष्ठी के निदेशक डॉ. एल.एल.धाकड़ ने संगोष्ठी की संक्षिप्त जानकारी दे कर इसके महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत ने वरिष्ठ नागरिकों से योग करवा कर इसका महत्व बताया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: ll dhakar udaipurpensioners society and senior citizen council udaipurrca auditoriumsenior citizens udaipurSenior citizens: Keep in mind six words savers: Sharmaudaipur senior citizens seminar
Share32Tweet20Send
Previous Post

केबीसी में प्रश्न का उत्तर दे कर देवेन्द्र ने जीती डेटसन की कार

Next Post

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता से दिया धार्मिक एवं समाजिक संदेश

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

by admin
March 5, 2026
0

उदयपुर। मेवाड़ के 76वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पिता को नम आँखों से दी श्रद्धांजलि...

Read more

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

by admin
February 28, 2026
0

उदयपुर में ’राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026’ का आयोजन 20 मार्च सेउदयपुर। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उदयपुर में “राजस्थान इंडस्ट्रियल...

Read more

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

by admin
February 26, 2026
0

उदयपुर : प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (2025) प्राप्त करने वाली पहली भारतीय संस्था एजुकेट गर्ल्स ने अपने 18वें स्थापना दिवस पर टीम बालिका स्वयंसेवी नेटवर्क की उपलब्धियों का...

Read more

सीपीआर और फर्स्ट एड पर प्रशिक्षण कार्यशाला

by admin
February 26, 2026
0

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट महाविद्यालय एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के लिए सीपीआर और फर्स्ट...

Read more

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

by admin
February 23, 2026
0

उदयपुर। विश्वविख्यात तबला वादक पंडित चतुरलाल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से, पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी...

Read more
Next Post

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता से दिया धार्मिक एवं समाजिक संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

October 2017
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Sep   Nov »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?