Header Banner

रविन्द्र सिंह मिस्टर एवं मेघा मिस फ्रेशर

BY — December 5, 2018

विद्यापीठ: विधि महाविद्यालय की फ्रेशर पार्टी रैम्प पर उतरी

उदयपुर. नपे तुले कदम और चहलकदमी करती छात्राए सभी विभिन्न डिजाईनों के परिधानों से सजी जब रैम्प पर उतरी तो उनका जलवा देखते ही बन रहा था कुछ ऐसा ही माहौल में राजस्थान विद्यापीठ के विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओ की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फ्रेशर पार्टी का।

प्राचार्य डाॅ. कला मुणेत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, अध्यक्षता प्रो. सुमन पामेचा, विशिष्ठ अतिथि, डिप्टी रजिस्ट्रार रियाज हुसैन,
थे। प्रतिभागियों ने राजस्थानी एवं पंजाबी रिमिक्स एवं फ्यूजन पर अपना जलवा जब कर बिखेरा। विभिन्न प्रतियोगिताओं को पार कर रविन्द्र सिंह मिस्टर एवं मेघा मिस फ्रेशर चुनी गई। संयोजन मुस्तफा शेख व अस्मिता ने किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियेां को पुरस्कृत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply