Header Banner

अम्बेडकर जयंती पर पेसिफिक में निबंध स्पर्धा

BY — April 13, 2023

उदयपुर। पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता से पूर्व प्राचार्या डॉ. पुष्पा मेहडू ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। डॉ. मनोज जोशी ने बाबा साहेब का जीवन परिचय दिया। सुरेन्द्र सिंह भाटी व ध्रुवल शाह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में निर्णायक समिति में श्वेता औदीच्य व डॉ. रत्ना सिसोदिया रहे। प्रतियोगिता में प्रथम. शगुफ्ता परवीन, द्वितीय.अनन्या शुक्ला व तृतीय स्थान पर अरविंद कुमार रहे। संकाय के डायरेक्टर प्रो. सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply