Header Banner

पेसिफिक में खेल दिवस का आयोजन

BY — September 1, 2023

पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन में खेल दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. दिलेंद्र हीरन चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, प्रो. कपिलेश तिवारी, प्रिंसिपल पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एज्युकेशन थे।

डॉ. हेमन्त पंड्या प्रिंसिपल पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. जितेन्द्र सिंह उप प्राचार्य पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन के विभिन्न संस्मरणों की जानकारी दी। पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन के विभिन्न संस्मरणो की जानकारी दी।
इस अवसर पर बीपीएड एवं बीएसटीसी के छात्राध्यापकों ने कविताओं व व्याख्यान द्वारा खेल के महत्व के बारे में कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर डॉ. गगन व्यास, सुरेशचंद्र जाट, दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कविता सागर, यतेन्द्र पाराशर, जेनेन्द्र डांगी, सुरज चौधरी, रवीन्द्र सिंह चौहान, निखिल डांगी व सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply